Samachar Nama
×

2 मिनट के शानदार वीडियो में जाने गरुड़ पुराण में लिखे हैं ऐसे नियम, जो सूर्यास्त से पहले ना माने तो जीवन बन सकता है कष्टकारी

हिंदू धर्म में वेदों और पुराणों का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में 18 महापुराण हैं, जिसमें गरुड़ पुराण की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। आपको बता दें कि सनातन संस्कृति में गरुड़ पुराण को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भगवान विष्णु ने अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को जीवन के कुछ मूल रहस्यों के बारे में बताया है। भगवान विष्णु ने गरुड़ पुराण के माध्यम से कुछ बातें भी बताई हैं, जो सफल जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसा ही एक विषय है कि मनुष्य को सूर्यास्त से पहले कौन से कार्य निपटा लेने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गरुड़ पुराण के अनुसार सूर्यास्त के बाद किए गए कुछ कार्य कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जिसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं-


सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं
गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को घर की साफ-सफाई में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ-सुथरे और पवित्र घर में देवी-देवता निवास करते हैं। लेकिन सूर्यास्त से पहले घर की साफ-सफाई का काम पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और व्यक्ति को आर्थिक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान न करें
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि दान करना व्यक्ति का परम धर्म है और इस कर्म को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होती है। लेकिन दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी और खासकर ब्राह्मण को फटे कपड़े या जूते दान न करें। ऐसा करने से न केवल वास्तु दोष उत्पन्न होता है, बल्कि देवी-देवता भी नाराज होते हैं। साथ ही सूर्यास्त के बाद खट्टी चीजें जैसे दही, अचार और इसके साथ प्याज, दूध या नमक आदि का दान न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

तुलसी में जल न डालें
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह उठकर तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं। लेकिन सूर्यास्त के बाद भूलकर भी यह काम न करें। शाम के समय तुलसी में जल चढ़ाने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर से वापस लौट जाती हैं। जिससे परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Share this story

Tags