अगर आपको भी डीलर दे रहा है कम राशन, तो अभी करें इन नंबरों पर शिकायत, तुरंत होगा समाधान
यूटिलिटी न्यूज डेस्क !!! राशन कार्ड की मदद से गरीब वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर के लोगों को कम पैसो में सरकार की तरफ से राशन दिया जाता हैं और राशन कार्ड धारक इस कार्ड की सहायता से किसी भी राशन की दुकान से निर्धारित मात्रा में राशन ले सकता है क्योंकि देश में हाल ही में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कियाा गया हैं । आपको बता दें कि, राशन कार्ड धारकों को परिवार में कितने सदस्य मौजूद है उसके हिसाब से राशन दिया जाता हैं, इसलिए यदि आपने अपने किसी सदस्य का नाम उसमें नहीं जुडवाया हैं तो आप तुरंत ही जुडंवा लें ।
वैसे तो राशन डीलर आपको सामान आपके सामने तोल कर ही देता हैं मगर फिर भी आपको उससे कोई शिकायत है तो आप सरकार के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं जिसके बाद आपकी शिकायत का तुरंत ही समाधान हो जाएगा, आइए जानते हैं कि, किस राज्य के लिए कौनसा नंबर जारी किया गया हैं ।
यहां चेक करें अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर –
आंध्रप्रदेश – 1800-425-2977 अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
असम – 1800-345-3611 हरियाणा – 1800–180–2087
हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026 बिहार – 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़ – 1800-233-3663 गोवा – 1800-233-0022
गुजरात – 1800-233-5500 झारखंड – 1800-345-6598
कर्नाटक – 1800-425-9339 केरल – 1800-425-1550
मध्यप्रदेश – 181 महाराष्ट्र – 1800-22-4950
मणिपुर – 1800-345-3821 मेघालय – 1800-345-3670
मिजोरम – 1860-222-222-789 नागालैंड – 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा – 1800-345-6724 / 6760 पंजाब – 1800-3006-1313
राजस्थान – 1800-180-6127 सिक्किम – 1800-345-3236
तमिलनाडू – 1800-425-5901 तेलंगाना – 1800-4250-0333
त्रिपुरा – 1800-345-3665 उत्तरप्रदेश – 1800-180-0150
उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188 पश्चिम बंगाल – 1800-345-5505
दिल्ली – 1800-110-841 जम्मू – 1800-180-7106
कश्मीर – 1800–180–7011 अंडमान-निकोबार – 1800-343-3197
चण्डीगढ़ – 1800–180–2068 दादर नगर हवेली – 1800-233-4004
लक्षद्वीप – 1800-425-3186 पुदुचेरी – 1800-425-1082