अगर आप भी दांतों के पीलेपन से पाना चाहते हैं छुटकारा तो सोने से पहले करें ये काम
लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,खाने की गलत आदतें और धूम्रपान के साथ-साथ तंबाकू जैसी बुरी आदतें दांतों के स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं। इससे आपके दांत पीले हो जाते हैं। पीले दांत आपकी मुस्कान के प्रभाव को कम करते हैं। लेकिन सोने से पहले कुछ चीजें करने से आपके दांत सफेद हो जाएंगे। यहां दांतों को सफेद करने के कुछ उपाय दिए गए हैं
केले का छिलका
रोज रात को सोने से पहले केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। फिर अपने दांतों को गुनगुने पानी से धो लें। केले के छिलके में मौजूद मिनरल्स और पोटैशियम दांतों की गंदगी को साफ करते हैं। केले के छिलके को ज्यादा जोर से न रगड़ें, इससे मसूढ़ों में दर्द हो सकता है।
बेकिंग सोडा और नींबू
दांतों को साफ करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर दांतों पर 2 से 3 मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से धोकर सो जाएं। हफ्ते में दो से तीन रात अपने दांत साफ करने के लिए करें यह घरेलू उपाय। बेकिंग सोडा और नींबू का रस दांतों पर लगे दाग को साफ कर सकता है।
हल्दी
रोज रात को सोने से पहले हल्दी पाउडर से ब्रश करें। 2 से 3 मिनट बाद माउथवॉश करें। दांतों से पीलापन दूर करने का यह तरीका बहुत ही आसान है।
नारियल का तेल
अपनी उंगलियों पर नारियल का तेल लें और इसे हर रात अपने दांतों पर रगड़ें। यह दांतों की सड़न को साफ करने का एक कारगर तरीका है। ध्यान रहे कि तेल पेट में न जाए।
नीम
दांतों में गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसे दूर करने के लिए 4 से 5 नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और इससे मुंह धो लें। फिर अपने दांतों को ब्रश करें। ऐसा रोज रात में करने से आपके दांतों का रंग साफ हो जाएगा।

