Samachar Nama
×

Diwali 2024 या धनतेरस पर सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी हो सकता है नकली, जाने कैसे करें असली नकली की पहचान, देखें वीडियो

;;

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, त्योहार के मौके पर ठगी का खेल भी जोरों पर चलने लगता है। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होने की वजह से भारतीय जूलरी की शॉप से खरीदारी जरूर करते हैं। कोई छोटा तो कोई बड़ा आभूषण, लोग अपने बजट के हिसाब से सोना-चांदी खरीदते हैं। इस समय इतना भीड़ होती है कि लोग कई दफा नकली सोना भी खरीद लेते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि असली -नकली सोने की पहचान बताने वाला हॉलमार्क भी नकली हो सकता है।धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीदारी करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आज हम आपको असली-नकली हॉलमार्क की पहचान करने के साथ ही सोना-चांदी की परख करने के बारे में भी बता रहे हैं। ताकि त्योहार के मौके पर आपके साथ कोई धोखाधड़ी ना हो जाए। और, आप खुशकियां की दिवाली सेलिब्रेट कर सकें।

नकली हॉलार्क को ऐसे पहचानें
नकली हॉलमार्क में सिर्फ BIS लोगो और दुकान का नाम होता है। इसमें HUID नंबर नहीं लिखा होता है।

नकली हॉलमार्क पर लिखे HUID नंबर को BIS ऐप पर डालने से कोई डिटेल नहीं मिलती है।
नकली हॉलमार्क का रंग और चमक जूलरी के रंग से अलग हो सकती है।

घरेलू उपाय से पहचानें असली सोना
किचन में इस्तेमाल होने वाले विनेगर की कुछ बूंदे सोने के ऊपर डालिए, कुछ मिनट बाद ध्यान से देखें। अगर रंग में कोई बदलाव नहीं होता है, तो सोना शुद्ध होगा। दरअसल नकली सोना विनेगर की वजह से काला हो जाता है ।
आप चुंबक को सोने पर लगाकर देख सकते हैं। अगर चुंबक सोने पर ना चिपके तो समझ लेना असली है, इसमें किसी और धातू की मिलावट नहीं की गई है।
सोने के गहनों को सिरामिक पत्थर पर घिसकर देखें। इस दौरान निशान काले पड़े तो सोना नकली है, अगर सुनहरे रहते हैं तो आपका सोना शुद्ध और असली है।
एक बर्तन में पानी भरकर इसमें सोने का गहना डालें, अगर यह पानी में तैरने लगे तो समझ लेना नकली है। क्योंकि असली सोना हल्का होने पर भी पानी में डूब जाता है।

चांदी की शुद्धता पहचनाने के तरीके 

सिरेमिक की प्लेट से शुद्धता की पहचान करने के लिए इसे चांदी के आभूषण पपर स्क्रैच करके देखें। अगर ब्लै या ग्रे कलर की लाइन दिखे तो समझें की नकली है।
चांदी के एक हिस्से पर ब्लीच की बूंद डालकर देखें। ब्लीच की वजह से असली चांदी तुरंत काली हो जाएगी जबकि नकली पर कोई असर नहीं होगा।
असली चांदी का वजन नकली चांदी की तुलना में ज्यादा होता है। इसके अलावा असली चांदी की परत ठंडी और चमकदार होती है। ​

Share this story

Tags