Fig Benefits: क्या आप जानते हैं अंजीर खाने के ये 5 बड़े फायदे?
अंजीर खाने के कई फायदे होते हैं। अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सुखाकर दोनों तरह से खाया जाता है। अंजीर पेट से लेकर कफ तक हर समस्या में फायदेमंद होता है। अंजीर पोटेशियम, खनिज, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होते हैं। जानिए अंजीर खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
1. हड्डियों को मजबूत बनाता है
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अंजीर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2. मोटापा कम करता है
वजन बढ़ाने को कम करने में अंजीर काफी असरदार होता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। जो वजन बढ़ाने को कम करने में मदद कर सकता है।
3. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
अंजीर मधुमेह में फायदेमंद होता है। अंजीर के पत्तों में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप चाय में अंजीर की पत्तियां मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
4. पाचन में सुधार करता है
बहुत कम लोग जानते हैं कि अंजीर पाचन क्रिया में सुधार के लिए भी उपयोगी होता है। साथ ही अंजीर खाने से पेट दर्द और एसिडिटी से राहत मिलती है।
5. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है
अंजीर का सेवन उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। यह फ्लेवोनॉयड और पोटेशियम से भरपूर होता है। जिससे बीपी की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

