Samachar Nama
×

क्या डिब्बे में रखते ही बिस्किट हो जाते हैं नरम? फॉलो करें ये सिंपल दादी-नानी वाला नुस्खा

क्या डिब्बे में रखते ही बिस्किट हो जाते हैं नरम? फॉलो करें ये सिंपल दादी-नानी वाला नुस्खा

चाय के साथ कुरकुरे बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन अक्सर होता यह है कि बिस्किट का पैकेट खोलने के बाद कुछ बिस्किट खा लिए जाते हैं और बाकी को दोबारा पैक करके रख दिया जाता है। अगले ही दिन बिस्किट नरम और सीले हुए लगने लगते हैं। बारिश और उमस के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। कई लोग बिस्किट को एयरटाइट कंटेनर में भी रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी क्रिस्पनेस लंबे समय तक बरकरार नहीं रहती। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एक आसान घरेलू तरीका काम आ सकता है।

चावल से बचाएं बिस्किट की क्रिस्पनेस

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर बिस्किट को लंबे समय तक क्रंची रखने का एक आसान तरीका बताया है। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद थोड़े से सूखे चावल ही काफी हैं।

ऐसे करें बिस्किट स्टोर

सबसे पहले एक साफ और पूरी तरह सूखा हुआ एयरटाइट कंटेनर या कुकी जार लें। अब इसके अंदर थोड़े से सूखे चावल डालकर नीचे एक पतली लेयर बना दें।

इसके बाद चावलों के ऊपर बिस्किट रखें और कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। चावल कंटेनर के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करते हैं, जिससे बिस्किट जल्दी सीलने से बच सकते हैं और उनकी क्रिस्पनेस लंबे समय तक बनी रह सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इस तरीके को अपनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चावल पूरी तरह सूखे होने चाहिए और उनमें किसी तरह के कीड़े नहीं होने चाहिए। साथ ही कंटेनर को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखा लें।

अगर कंटेनर के अंदर नमी रह गई तो बिस्किट जल्दी नरम हो सकते हैं। इसलिए बिस्किट स्टोर करते समय सबसे जरूरी है कि डिब्बा और चावल दोनों बिल्कुल सूखे हों।

Share this story

Tags