Samachar Nama
×

Diwali 2024 इस दिवाली पर घर की सजावट के लिए इस्तेमाल करें यह चीजें,जगमगा जायेगा घर का कोना कोना,देखें वीडियो 

;

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,  इस दिवाली आप हर बार से कुछ अलग हटकर अपने घर को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो हमारे पास कुछ आइडियाज हैं। इन अनोखे दिवाली डेकोरेशन आइडियाज के साथ आप अपने घर को यूनीक लुक दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर घर को सजाने के तरीके -

रंगोली बनाएं
इस दिवाली आप अपने आंगन या एंट्रेंस में रंगोली डिजाइन बनाएं। इससे घर को न्यू लुक मिलेगा। रंगोली की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंगोली के बीच में जलता हुआ दीपक रखें। चाहें तो फूलों की पंखुड़ियां और पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टी लाइट होल्डर
सजावट के लिए मार्केट में अट्रैक्टिव लाइट उपलब्ध हैं। लेकिन इन दिनों टी लाइट होल्डर और लालटेन ट्रेंड में हैं। उन्हें जलाने के बाद दीवारों पर एक शैडो बनती है। इससे घर काफी सुंदर दिखता है।

इंडोर प्लांट्स से सजाएं घर
घर को क्लासिक लुक देने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाएं। पीस लिली, एरिका पाम, स्नेक प्लांट और पोथोस बेहतरीन प्लांट ऑप्शन हैं। इन्हें अलग डिजाइन और शेप के प्लांटर्स में लगा सकते हैं।

फूलों से करें सजावट
फूलों की सजावट की सुंदरता बढ़ाने के लिए परदे के साथ फूल लगाना भी घर सजाने का अनोखा तरीका है। गेंदे और गुलाब के फूलों को घर के हर दरवाजे पर लगा सकते हैं। पर्दो के साथ इन फूलों का इस्तेमाल घर की खूबसूरती को निखार देता है।

डेकोरेटेड कैंडल्स और दीपक जलाएं
वैसे तो मोमबत्ती और दीपक से ही आपका घर रोशन हो उठेगा। लेकिन चाहते हैं कि आपके आशियाने को थोड़ा डेकोरेटिव लुक मिले, तो आप डेकोरेटेड जेल कैंडल्स के साथ अपनी बालकनी में सजावटी दीपक भी जला सकते हैं। लिविंग रूम में एक कांच के कटोरे में जलती हुई फ्लोटिंग कैंडल और दीपक भी बहुत सुंदर दिखेंगे।

Share this story

Tags