Diwali 2024 इस दीपावली पर मिट्टी के सामानों की करें खरीदारी,आपके घर को देंगे एक नया लुक
लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,दिवाली और करवा चौथ जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. अगर आपको भी मिट्टी के बने सामान की खरीदारी करनी हो जैसे दिए, कलश, मूर्ति तो आज हम आपको साउथ दिल्ली की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां पर आपको मिट्टी से जुड़ा हर एक समान मिल जाएगा. वो भी काफी सस्ते दामों में, तो चलिए इस मार्केट के खासियत के बारे में जानते हैं .
सरोजिनी नगर का फेमस कुम्हार मार्केट काफी पुराना है. इस मार्केट में आपको लाइन से ही मिट्टी के बने सामान खरीदारी के लिए मिल जाएंगे. वहीं यहां की एक दुकानदार सावित्री ने बताया कि यह मार्केट 60 साल पुरानी है. यहां आप थोक में भी खरीदारी कर सकते हैं. इस मार्केट में साउथ दिल्ली के हाई क्लास लोग से लेकर लोअर क्लास तक के लोग खरीदारी करने के लिए आते है. एक ही जगह पर आपको मिट्टी के बने सभी आइटम मिल जाएंगे.
मिट्टी के सामान की कीमत
इस कुम्हार मार्केट में दिवाली के लिए गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, करवा, मटका, डिजाइनर मूर्तियां, फ्लावर पोट, मूर्ति, दीये, सजावट के समान और मोम के दीये इत्यादि. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो करवा आपको ₹80 में, डिजाइनर दिए ₹10 में, प्लेन मिट्टी के दिए एक रुपए में, गणेशं लक्ष्मी जी की मूर्ति₹200 में, और डिजाइनर मूर्तियां ₹1500 में मिल जाएगी

