फ्रिल लुक...खूबसूरत फ्रिल ड्रेसेज पहनकर गल्र्स पा रही अट्रेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क,जयपुर। फैशन के इस बदलते दौर में हर दिन बाजार में कुछ ना कुछ नया आ ही जाता है जो यूथ में ट्रेंडी हो जाता है। लेकिन अब पुराना फैशन फिर से लौटकर आ रहा है। कुछ समय पहले तक गल्र्स में पॉपुलर फ्रिल का ट्रेंड इन दिनों फिर से गल्र्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। फ्रिल के टॉपर या कुर्ते ही नहीं अब साड़िया व स्टाइलिश जैकेट भी गल्र्स को लुभा रहे हैं।

फ्रिल टॉप्स इन डिमांड
फ्रिल वाले टॉप को हर कलर के बॉटम के साथ पहना जा सकता है। स्टाइलिश दिखने वाले ये टॉप हर फैब्रिक में अच्छे लगते हैं। इसके किनारों पर बनी झालर या झल्लर भी फैशनेबल गर्ल्स को खूब लुभाती है। आप भी क्रॉप टॉप में फ्रिल स्टाइल से अपने लुक को बढ़ा सकती हैं।

जैकेट्स का ट्रेंड
फ्रिल टॉप के साथ ही फ्रिल जैकेट्स भी गल्र्स में काफी ट्रेंड कर रही हैं । इस तरह की जैकेट्स खासतौर पर कॉलेज गॉइंग व आॅफिस गल्र्स में अधिक लोकप्रिय है। यह जैकेट्स जींस व पेंट के साथ गल्र्स अधिक पसन्द करती हैं ।

फ्रिल साड़ी फॉर गल्र्स
फ्रिल वाली साड़ी व ब्लाउज भी इन दिनों गल्र्स व लेडिज दोनों में ही लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि इस तरह की साड़िया नबें के दशक में पहनी जाती थी। और वहीं फैशन फिर से लौट आया है।

फ्रॉक में भी फ्रिल पॉपुलर
फ्रेंड की कॉकटेल पार्टी में फ्रिल्स वाले फ्रॉक आपको क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं। प्लेन फ्रॉक के साथ फ्रिल्स के किनारों पर कंट्रास्ट कलर की पाइपिंग भी अच्छी लगती है। लिटिल गर्ल से लेकर कॉलेज गोइंग के बीच लॉन्ग या शॉर्ट फ्रॉक का पैटर्न ऑन डिमांड है।

