मजबूत रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है योगासन, बीमारियां होंगी दूर और शरीर रहेगा मजबूत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर और स्वास्थ्य का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं। गलत खान-पान, तनाव और घंटों बैठे रहने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। ऐसे में अगर आप दवाइयों की जगह रोजाना कुछ आसान योगासन करें तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। योगासन न सिर्फ शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है बल्कि यह दिमाग को शांत करता है और पूरे शरीर को ऊर्जा देता है। कोशिश करें कि रोजाना कुछ समय योगासन के लिए निकालें। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 योगासन के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक सेट है। यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है और मानसिक शांति भी देता है।
भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और पीठ दर्द से राहत मिलती है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है जिससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है। अगर आपकी पीठ में दर्द रहता है, तो आपको यह आसन रोजाना जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही भुजंगासन पेट के अंगों की मालिश करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। तनाव और थकान से राहत दिलाता है।
ताड़ासन
ताड़ासन एक बहुत ही सरल योगाभ्यास है, जिससे आप अपनी योग यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह आपके शरीर के संतुलन को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है। इस आसन को रोजाना करने की कोशिश करें।
सर्वांगासन
इस आसन के नाम से ही आप जान सकते हैं कि इसे सभी अंगों का आसन माना जाता है। इसलिए इसका अभ्यास करके आप अपनी योग यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह आसन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और आपको लचीला बनाने का काम करता है।
वृक्ष आसन
वृक्ष आसन को ट्री पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसका रोजाना अभ्यास करके आप खुद को पेड़ की तरह स्थिर बना सकते हैं। अगर आप योग शुरू करने के लिए कोई आसन ढूंढ रहे हैं, तो वृक्षासन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।