सुबह और शाम को वॉक कर करे शरीर का वजन कम
जयपुर।आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और उचित खानपान का ध्यान ना रखने के कारण हमारे शरीर का वजन बढ़ता जा रहा है जिससे हमारे शरीर में कई घातक बीमारियों के बढ़ने की संभावना रहती है जिनमें हाई बी.पी, ब्लड शु्गर और डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है।इसलिए शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई लोग डाइटिंग, जिम, एक्सरसाइज, योगा और सैर करने के रास्ते अपनाते है।वहीं अधिकतर लोग सैर या वॉक करने का रास्ता वजन कम करने के लिए चुनते है
लेकिन एक शोध के अनुसार बताया गया है कि प्रतिदिन वॉक या सैर करने से वजन कम करने में कुछ खास फर्क नही दिखाई देता है।इसलिए आज हम आपको सैर करने के उन तरीको की जानकारी देंगे जिनको अपनाने से आप अपने शरीर के वजन को कम कर सकते है।
वॉक के दौरान सिर्फ चलने मात्र से ही जल्दी से वजन कम नही हो सकता है इसके लिए आपको प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बना सुबह और शाम को वॉक करना अनिवार्य है।इसके अलावा कुछ देर का वॉक करने के बजाए आपको वॉक करने का एक समय सीमा भी तय करना जरूरी है क्योंकि इससे आपके शरीर का वजन तेजी से कम होगा।
आप अपने वॉक की समय सीमा सुबह और शाम को 45-45 मिनट तय कर नियमित तौर पर करे। इसके अलावा प्रतिदिन अपनी वॉक के दौरान अपने हाथों को अच्छे से हिलाते हुए तेजी से चलें।
जंक फूड का इस्तेमाल ना करते हुए हमेशा घर का बना पौष्टिक भोजन करना भी आवश्यक होता है।हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम की सैर करने से आपके शरीर का वजन तो कम होगी है साथ आप कई बीमारियों से भी बच सकते है।