त्वचा, बाल रहे हेल्दी, पीरियड्स का दर्द हो दूर जब लगाएंगे नाभि में तेल, ये हैं अन्य फायदे

नाभि हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। जहां से कई नसें जुड़ी होती हैं। जब इसमें तेल या हर्बल जूस जैसे प्राकृतिक तत्व मिलाए जाते हैं, तो इसका पूरे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह एक सरल और कारगर घरेलू उपाय है जिसे आप हर रात सोने से पहले अपना सकते हैं। नाभि के आस-पास हल्के हाथों से मसाज करने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। अगर आप प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ और सुंदर बनना चाहते हैं, तो यह उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
बादाम का तेल
आजकल हर कोई ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा चाहता है, जिसके लिए लोग बाजार में मौजूद केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप हर रात सोने से पहले अपनी नाभि पर बादाम का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होते जाते हैं।
तिल का तेल
आजकल कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में नाभि में तिल का तेल लगाने से दर्द से राहत मिलती है। तिल के तेल की तासीर गर्म होती है जो नसों को पोषण देती है और दर्द से राहत दिलाती है। इसे रोजाना रात में लगाने की सलाह दी जाती है।
अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल)
आजकल कब्ज की समस्या आम हो गई है। ऐसे में नाभि में अरंडी का तेल लगाने से पाचन तंत्र उत्तेजित होता है और कब्ज से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ करने में भी मदद करता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल न केवल बालों के लिए अच्छा है बल्कि हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। अगर आप हर रात सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल लगाते हैं, तो यह मूड स्विंग, पीरियड्स की समस्याओं और हार्मोनल गड़बड़ी से राहत दिला सकता है।
देसी घी
देसी घी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे नाभि में लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
जैतून का तेल
जैतून का तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। मेरे पास एक अच्छा विकल्प है एक अच्छा क्रेडिट कार्ड प्राप्त करें কানযায়্য়