Samachar Nama
×

अगर जल्दी से कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी? तो जान लें यह अचूक तरीके 

अगर जल्दी से कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी? तो जान लें यह अचूक तरीके 

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,  बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने बढ़े हुए बेली फैट से परेशान हैं। लोगों की शिकायत रहती है कि उनके हाथ पैर तो पतले हैं लेकिन उनका पेट काफी ज्यादा बाहर आता जा रहा है। जिसकी वजह से उनका बॉडी स्ट्रक्चर खराब दिखता है। इसके अलावा बढ़े हुए पेट से कई तरह की बीमारियां होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पेट को कम करना चाहते हैं तो यहां बताए गए 5 तरीकों को अपना लें। इन्हें आजमाने पर आपका बैली फैट कम होगा, कमर की चर्बी पर असर पड़ेगा। ये तरीके आपको फिट रहने में भी मदद करते हैं। 

गर्म पानी पीना कर दें शुरू
गुनगुना पानी पीने से पेट कम करने में मदद मिलती है। सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। आप पूरा दिन गुनगुने पानी पी सकते हैं। इससे ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही पाचन भी अच्छा रहता है।

7-8 घंटे की नींद लें 
वजन कम करने के लिए यह सबसे जरूरी है। जब भी वजन या पेट कम करना हो तो शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है, इससे शरीर को रिकवरी करने में मदद मिलती है। 

वॉक करना शुरू करें
रोजाना सुबह और शाम वॉक करने से बेली फैट कम करने में मदद मिल सकती है। रोजाना वॉक करने पर बॉडी को शेप करने में मदद मिलती है। आप घर में ही कुछ देर के लिए वॉक कर सकते हैं।

खाना ना छोड़ें
रोजाना कैलोरी की गिनती कम करने के लिए लोग खाना छोड़ने का फैसला करते है। लेकिन ये सही नहीं है। जब आप खाना छोड़ते हैं, तो आपको ज्यादा भूख लगती है। जिससे कम पौष्टिक खाना खाने की इच्छा हो सकती है। खाना छोड़ने के बाद आप सामान्य से ज्यादा खा सकते हैं।

हर्बल चाय पीएं
खाना खाने के 10-15 मिनट बाद हर्बल चाय पिएं। इससे खाने को बेहतर पाचन में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इस तरह आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।

Share this story

Tags