Samachar Nama
×

अगर पुरुषों को लटकती तोंद से पाना है छुटकारा तो यह योगासन आयेंगे काम 

अगर पुरुषों को लटकती तोंद से पाना है छुटकारा तो यह योगासन आयेंगे काम 

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं। दरअसल, कई पुरुषों का वजन ज्यादा नहीं होता लेकिन निकला हुआ पेट सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। पेट के आसपास चर्बी जमा होने से पेट बाहर निकल आता है जो देखने में भी भद्दा लगता है। डाइटिंग इस तरह की पेट की चर्बी को कम करने में मदद नहीं करती। इसके लिए नियमित रूप से किए जाने वाले योगासन तेजी से परिणाम दिखाते हैं और लटकते पेट को कम करने में मदद करते हैं। जानिए कौन से हैं वो योगासन।

बालासन

बालासन करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और कूल्हों को एड़ियों पर रखें। ताकि सारा वजन एड़ियों पर रहे।

अब आगे की ओर झुकें और छाती को जांघों से स्पर्श कराएं।

माथे को भी ज़मीन से छूने की कोशिश करें। शुरुआती अभ्यास में ऐसा संभव नहीं है। लेकिन लगातार अभ्यास के बाद ऐसा होने लगेगा।

इस क्रिया को रोजाना 4-5 बार करने का अभ्यास करें। यह पेट कम करने में मदद करता है।

सेतुबंधासन
सेतुबंधासन महिलाओं के पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को ज़मीन पर टिका दें। दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को पीछे की तरफ से ऊपर उठाएं। इस दौरान कूल्हे और कमर को ऊपर उठाना चाहिए और कंधे ज़मीन पर टिके रहने चाहिए। इस आसन को करने से पेट कम करने में मदद मिलती है। नौकासन नौकासन करने के लिए चटाई पर लेट जाएं और पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को इस तरह से उठाएं कि शरीर नाव की आकृति बना ले। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

Share this story

Tags