
लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का बेहद अहम हिस्सा होती है। ऑफिस हो या पार्टी, लड़कियां कहीं भी जाने से पहले लिपस्टिक लगाना नहीं भूलतीं। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसके इस्तेमाल से हर लड़की की खूबसूरती में निखार आता है। लिपस्टिक कई प्रकार की होती हैं, इन्हें लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती हैं।लिपस्टिक का शेड चुनना आसान है, लेकिन कई लड़कियों को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है। जिसके कारण कई बार लिपस्टिक खराब भी लगती है। इसी के चलते आज की इस खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे. अगर आप इन बातों का पालन करेंगे तो आपके होंठ न तो रूखे दिखेंगे और न ही ज्यादा चमकदार। तो चलिए बिना समय बर्बाद किए हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं।
इस तरह लगाएं लिपस्टिक
जब भी लिपस्टिक लगाना शुरू करें तो हमेशा होठों के बीच वाले हिस्से से लगाएं। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इससे आपके होठों का आकार अच्छा नहीं दिखता है।
मैट लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें
लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिप बाम लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हटने लगेगी। इसलिए सबसे पहले लिप बाम लगाएं। इसके साथ ही मैट लिपस्टिक हमेशा सीधे ही लगाएं। इसके लिए ब्रश का इस्तेमाल न करें. अगर आपकी लिपस्टिक जम गई है तो गर्म पानी डालकर इसे ठीक करें।
होठों पर डबल कोटिंग करें
कई मैट लिपस्टिक काफी सूखी होती हैं। अगर आप इसका एक कोट लगाती हैं तो होंठ रूखे दिखते हैं। इस कारण हमेशा लिपस्टिक के दो कोट ही लगाएं। पहला कोट लगाने के बाद उस पर टिशू रखें और हल्के से दबाएं। अब होठों पर दूसरी बार लिपस्टिक लगाएं।