Samachar Nama
×

अगर हल्दी की रस्म के लिए ढूढ़ रहे है कुछ कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक्स,तो यह ऑप्शन हैं बेस्ट 

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क हर लड़की के लिए उसकी शादी जीवन का सबसे खास पल होता है। शादी मात्र कुछ घंटों की कोई पूजा या फंक्शन नहीं होती, बल्कि परिवार के लिए उत्सव जैसा होता है। जिसमें कई सारी रस्में होती हैं। हर रस्म को दुल्हन यादगार बनाना चाहती है। ऐसे में खुद को ड्रेस अप करने से लेकर मेकअप और अलग लुक देने के लिए लड़कियां काफी कुछ सोचकर रखती हैं। 

हल्दी फंक्शन 

शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है। इस रस्म में होने वाली दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है ताकि उसके चेहरे की रंगत बढ़े। हालांकि अब इस रस्म को बड़े लेवल पर उत्साह के साथ मनाते हैं। दुल्हन पहले से संज संवर कर बैठती है। हल्दी रस्म में अक्सर लड़कियां पीले कपड़ों में होती हैं। आप अपनी हल्दी रस्म के लिए शिफाॅन या अन्य किसी फैब्रिक की हल्की साड़ी कैरी कर सकती हैं। पीले के अलावा आप चुनरी प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट साड़ी को पहन सकती हैं। 

मेहंदी की रस्म

मेहंदी की रस्म शादी का वो अहम फंक्शन होता है, जिसमें दुल्हन के हाथों में होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाई जाती है। इस रस्म के लिए आप को स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल ड्रेस कैरी करनी चाहिए। आप पेपलम या क्राॅप टाॅप के साथ प्लाजो पहन सकती हैं। स्लीवलेस कुर्ते के साथ शरारा पहन सकती हैं। हरे या काही रंग के अलावा आप नीले रंग की ड्रेस या किसी भी डार्क कलर ड्रेस को मेहंदी फंक्शन पर पहन सकती हैं।

संगीत 

अब शादियों में संगीत का ग्रेड फंक्शन आयोजित होता है। इसमें भी दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ संज संवर कर शामिल होती है। संगीत के कार्यक्रम के लिए आप हैवी अनारकली सूट, हल्का प्रिंटेड या एम्ब्रॉडरी वाला लहंगा पहन सकती हैं। संगीत के लिए आप मल्टी कलर, बेबी पिंक, पाउडर ब्लू रंग के आउटफिट पहनें। अगले दिन शादी के मौके पर आपको हैवी ड्रेस अप होना है, ऐसे में संगीत में हल्के मेकअप और आउटफिट को कैरी करके आप रिलैक्स होकर कार्यक्रम को इंजॉय कर सकती हैं। 

शादी 

दुल्हन शादी में लहंगा या ब्राइडल शादी पहनती हैं। आप अपने आउटफिट के रंग के चुनाव को लेकर ब्राइडल लुक में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि कपड़ों के चयन को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। आप राजस्थानी, महाराष्ट्रियन या पंजाबी स्टाइल दुल्हन लुक ले सकती हैं। सेलेब्स के ब्राइडल फोटोशूट से भी टिप्स ले सकती हैं। 

Share this story

Tags