Samachar Nama
×

शादी में पहनने वाली हैं लहंगा तो जरूर बनबायें यूनिक डिजाइन के ये ब्लाउज,मिलेगा परफेक्ट लुक 

शादी में पहनने वाली हैं लहंगा तो जरूर बनबायें यूनिक डिजाइन के ये ब्लाउज,मिलेगा परफेक्ट लुक 

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, शादियों में लहंगा पहनने का क्रेज कभी खत्म नहीं होता। दुल्हन से लेकर दुल्हन की सहेली और बहनें, लगभग सबको लहंगा पसंद आता है। ऐसे में अगर आप अपने लहंगे के साथ कुछ हटके लुक चाहती हैं तो ब्लाउज के इन अट्रैक्टिव डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जो ना केवल हर बॉडी टाइप पर जचेंगे बल्कि आपका लुक देख सब तारीफ भी करेंगे। तो अट्रैक्टिव लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन खूबसूरत लहंगा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। 

बटरफ्लाई ब्लाउज डिजाइन
लहंगे के साथ कुछ हटके डिजाइन का ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का ये बटरफ्लाई डिजाइन का ब्लाउज बनवा सकती हैं। साथ में चाहे तो इसमे नूडल स्ट्राईप की बजाय स्लीव को ऐड करवाएं। ये ब्लाउज डिजाइन अट्रैक्टिव लुक देगा।

डीप वी नेकलाइन
ब्लाउज की ये डीप वी नेकलाइन डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे आप भी अपने लहंगे के साथ बनवा सकती हैं। अगर आप इतना डीप नेकलाइन को पहनना पसंद नहीं करती हो इसमे स्किन कलर की लाइनिंग ऐड करवाएं। ये काफी खूबसूरत लुक देगा।

फुल स्लीव संग स्वीटहार्ट नेकलाइन
सर्दियों की शादी में अगर आप ठंड से बचना चाहती हैं तो वेलवेट फैब्रिक के ब्लाउज को भी बनवा सकती हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन गॉर्जियस लुक देंगे।

बैकलेस चोली ब्लाउज
कृति सेनन की तरह लहंगे के साथ इस तरह की डिजाइन वाले ब्लाउज बनवाएं। फ्रंट से लांग वेस्ट तक डिजाइन और बैक से क्रिसक्रॉस पैटर्न पर लगी डोरी इस ब्लाउज को बेहद ग्लैमरस और अट्रैक्टिव बना सकती है।

Share this story

Tags