लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,जब भी ब्लाउज सिलवाने की बात आती है तो हम हमेशा फैंसी डिजाइन को क्रिएट करवाते हैं। इससे लुक भी अच्छा लगता है। साथ ही, जब साड़ी के साथ वियर करते हैं, तो इससे हम अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक बार पहनने के बाद ब्लाउज टाइट होने लगता है। इस तरह की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा पुरानी साड़ी के ब्लाउज के साथ होती है। ऐसा में जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से फिक्स करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से इसे फिक्स कर सकती हैं।
चूड़ी का इस्तेमाल कर वियर करें ब्लाउज
आप अपने पुराने ब्लाउज को फिक्स करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बैंगल्स लेना है। अब इसे डोरी से फिक्स करना है। फिर इससे चूड़ी को बांधना है। इससे आपके ब्लाउज पर बैकलेस डिजाइन भी बन जाएगा। साथ ही, इससे आप दोबारा ब्लाउज वियर कर पाएंगी।
ब्लाउज के हूक की जगह लगवाएं डोरी
आप ब्लाउज को फिक्स करने के लिए आप हूक को निकलवाएं। इसकी जगह पर डोरी लगाएं। इसके लिए आपको हूक के हिस्से को कटवाना है। अब इसमें फैब्रिक के मैचिंग की डोरी को लगाना है। ऐसे में आप जब भी ब्लाउज वियर करेंगी, तो इससे आप ब्लाउज दोबारा वियर कर पाएंगी। इससे आप ब्लाउज को स्टाइल भी कर पाएंगी। साथ ही, आपकी ब्लाउज की बैक को फैंसी तरीके से क्रिएट कर पाएंगी।इसके लिए आपको अपने ब्लाउज के बैक पर काम करवाना है। अगर आपके ब्लाउज के हूक आगे की तरफ है, तो इसे बंद करवाना है। फिर ऊपर की तरफ हुक लगाना है। इसके बाद नीचे की तरफ डोरी का इस्तेमाल करना है। इससे आपका ब्लाउज स्टाइल करने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, आपका स्टाइल चेंज हो जाएगा।इस बार इन हैक्स को ट्राई करें और ब्लाउज को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको दोबारा ब्लाउज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपको ब्लाउज की फिटिंग करवाने में भी दिक्कत नहीं होगी। आप इसके अलावा और भी हैक्स को ट्राई कर सकती हैं।

