लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,शर्ट का सही रंग चुनने में परेशानी होती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे रंग बताने वाले हैं, तो देखने में काफी सुंदर लगते हैं और हर स्किन टोन पर सूट होते हैं।
जानिए कौन से हैं लेटेस्ट ट्रेंडी रंग
लड़कों का सबसे बेसिक आउटफिट होता है शर्ट। डेली वियर हो या कोई खास ऑकेजन, अधिकतर लड़के शर्ट पहनना ही प्रिफर करते हैं। हालांकि शर्ट के कलर को ले कर लड़कों में काफी कन्फ्यूजन देखने को मिलती है। शॉपिंग के दौरान समझ ही नहीं आता कि कैसा रंग लेना बेस्ट रहेगा। जबकि शर्ट के सिलेक्शन में सही कलर का चुनाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि एक अच्छे रंग की शर्ट जहां आपके ओवरऑल लुक को जानदार बना सकती है तो वहीं एक खराब रंग आपके लुक को भी बिगाड़ भी सकता है। तो चलिए आज जानते है कुछ लेटेस्ट ट्रेंडी रंगों के बारे में, जो हर एक स्किन टोन पर सूट करते हैं। यकीन मानिए इन रंगों की शर्ट पहनने के बाद आप सबसे ज्यादा स्मार्ट लगने वाले हैं।
ब्लैक शर्ट
हर लड़के के वॉर्डरोब में एक बेसिक ब्लैक शर्ट तो होनी ही चाहिए। कभी किसी ऑकेजन के लिए कपड़े सिलेक्ट करने में दिक्कत हो तो बेझिझक ब्लैक शर्ट पहनकर निकल जाइए, ये हमेशा ही क्लासी लगती है। बेस्ट बात है कि हर स्किन टोन पर ये रंग खूब फबता है।
व्हाइट शर्ट
ब्लैक की तरह व्हाइट रंग की बेसिक सिंपल शर्ट भी आपके वॉर्डरोब में जरूर शामिल होनी चाहिए। इसे आप डेली वियर से ले कर किसी खास ऑकेजन में भी बेझिझक पहन सकते हैं। इसके अलावा सफेद शर्ट के साथ आप कई तरह के फैशन एक्सपेरिमेंट कर के हर बार नया लुक भी क्रिएट कर सकते हैं।
लाइट पिंक शर्ट
अगर आपको लगता है कि पिंक रंग तो सिर्फ लड़कियों के लिए रिजर्व है तो आपको अपना टेस्ट बदलने की जरूरत है। दरअसल सॉफ्ट पिंक रंग की शर्ट भी लड़कों पर खूब जचती है। खासतौर से लड़कियों को लड़कों पर ये रंग काफी पसंद आता है। ऐसे में किसी रोमेंटिक डेट पर जाना हो या अपनी क्रश को इंप्रेस करना हो, इस रंग से बेहतर कोई और ऑप्शन हो ही नहीं सकता।
पाउडर ब्ल्यू शर्ट
पाउडर ब्ल्यू शर्ट आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ये देखने में काफी प्रोफेशनल और क्लासी लगती है। हर किसी स्किन टोन पर भी ये रंग काफी खिलकर आता है। अगर आप कॉलेज या स्कूल जाते हैं, तो इस रंग की शर्ट को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बना लें।
ऑलिव ग्रीन शर्ट
लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो आजकल ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इस रंग की खूबी है कि ये आपको सबसे अलग दिखाता है। बेसिक रंगों के अलावा एक ऐसा रंग भी आपके पास जरूर होना चाहिए। इनफैक्ट लड़कियों को भी लड़कों पर ये रंग खूब पसंद आता है।
मैरून रंग
बेसिक रंगों से परे कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मैरून रंग की शर्ट भी अपने वॉर्डरोब में एड कर लें। ये रंग भी हर स्किन टोन पर सूट होता है और देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। आप इसे व्हाइट या ब्लैक जींस के सतह पेयर कर सकते हैं। इन दोनों की रंगों के साथ इसका कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगता है।

