गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम वरना धन-संपत्ति से हो सकते हैं वंचित, वायरल वीडियो में विस्तार से जाने सबकुछ
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव से संबंधित है। शास्त्रों में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें गुरुवार के दिन करना वर्जित है। गुरुवार को पूजा और व्रत करने से ज्ञान, बल, सुख और यश की प्राप्ति होती है। गुरुवार को पूजा के साथ-साथ कुछ नियमों का भी पालन करना होता है। इससे धन लाभ होता है और बृहस्पति शांत होते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन ऐसा कोई भी काम न करें, जिसे शास्त्रों में वर्जित माना गया है।
बाल कटवाना: गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी, नाखून आदि कटवाने से बचना चाहिए। गुरुवार के दिन ये काम वर्जित माने गए हैं। ऐसा करने से न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। बल्कि इससे स्वास्थ्य, संतान सुख आदि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बाल धोना: दैनिक जीवन से जुड़े ऐसे कई काम हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। इन्हीं में से एक है बाल धोना। महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। नहाने के लिए भी साबुन और शैंपू की जगह सादे पानी का ही इस्तेमाल करें।
केला खाना: गुरुवार के दिन केला नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अगर आप गुरुवार को पूजा-पाठ या व्रत रखते हैं तो इस दिन भूलकर भी केला न खाएं। ऐसा करने से धन की हानि होती है।
लेन-देन: गुरुवार को धन से जुड़ा किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि अगर आप गुरुवार को किसी को धन देते हैं तो उसे वापस मिलने में परेशानी होती है। इसलिए इस दिन धन का लेन-देन सोच-समझकर और जरूरत पड़ने पर ही करें।
पोछा लगाना: गुरुवार को घर में पोछा लगाना भी वर्जित माना गया है। साथ ही इस दिन घर के जाले भी साफ नहीं करने चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि से अशुभ होता है। इसके साथ ही गुरुवार को साबुन और डिटर्जेंट से कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। गुरुवार को किए गए इन कामों से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

