Samachar Nama
×

दिमाग जैसे दिखनेवाले इस ड्राई फ्रूट का सुबह के समय सेवन करने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा ब्रेन

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग को तेज कर सकते हैं। साथ ही यह कई स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। साथ ही यह थायराइड जैसी समस्या को दूर करने में भी कारगर हो सकता है। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। एक सर्वे के मुताबिक 60 से 80 साल की उम्र के बीच जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम होती है। अखरोट के सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे-

कैंसर के खतरे को कम करें
अखरोट में फाइटोस्टेरॉल, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो ट्यूमर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं और विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट और स्तन कैंसर की संभावना को भी रोकते हैं। अखरोट के सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अखरोट में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एलेगिटैनिन आपको कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।रोजाना कच्चे अखरोट का सेवन करने से हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ सकती है। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकता है।

वजन कम करना
भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन की अधिकता से वजन कम होता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखता है।

Share this story