Samachar Nama
×

Chocolate Day 2024 आखिर क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे? जाने इसकी हिस्ट्री और महत्व के बारे में

D

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम अपने करीबी दोस्तों या अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट देते हैं। वहीं बहुत कम लोग होंगे जो ये जानते होंगे कि चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है.हर साल वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन हम एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट डे का क्रेज यंग कपल्स में काफी ज्यादा है। चॉकलेट डे पर वे एक-दूसरे को चॉकलेट के साथ गुलाब का फूल भी देते हैं। ऐसे में यह दिन उन लोगों के लिए भी खास है जो अपने दिल की बात किसी से शेयर करना चाहते हैं.

चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है?

चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का सबसे अच्छा दिन होता है। चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता है। इस दिन लोग अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाते हैं। इस दिन लोग चॉकलेट देकर अपने दिल की बात कहते हैं।

क्या है चॉकलेट डे का इतिहास
यह भी कहा जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नन कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दी गई थी, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गए और बेहतर स्वाद के लिए इसमें वनीला, चीनी और दालचीनी मिलाई। इसके बाद 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई को ही चॉकलेट डे मनाया जाने लगा।

चॉकलेट डे कैसे मनाएं
चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें चॉकलेट के साथ गुलाब का फूल भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में यह गिफ्ट आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

Share this story

Tags