Samachar Nama
×

एक सफल व्यक्ति के पीछे सिर्फ एक आदर्श महिला ही नहीं बल्कि छिपे होते है अनगिनत त्याग, वीडियो में जानिए कैसे ?

एक सफल व्यक्ति के पीछे सिर्फ एक आदर्श महिला ही नहीं बल्कि छिपे होते है अनगिनत त्याग, वीडियो में जानिए कैसे ?

त्याग का अर्थ केवल समाज के भौतिक सुखों को नकारना नहीं है। चंचल मन की भावनाओं और चेतना का दमन करना भी एक प्रकार का त्याग है। कहा जाता है कि त्याग को समझना है तो भगवान राम को जानो। उन्होंने अपने पिता के सम्मान के लिए राजगद्दी छोड़ दी और वनवास काट दिया, उनका त्याग आज के समाज में भी प्रासंगिक है। सफलता के कई मूल मंत्र हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है, लेकिन त्याग के माध्यम से व्यक्ति महान बन सकता है। आइए पढ़ते हैं त्याग से जुड़े कुछ प्रेरक वाक्य-


ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का लक्ष्य जितना बड़ा होता है, उसे उतना ही बड़ा त्याग भी करना पड़ता है। आसानी से प्राप्त किया गया लक्ष्य आपको जीवन में सफल तो बना सकता है, लेकिन शिखर पर नहीं पहुंचा सकता।

थोड़े समय के लिए किया गया त्याग, बदले में आपको बड़ी सफलता तक पहुंचाता है। जो छात्र अपने शुरुआती जीवन में त्याग और समाज की भौतिक चीजों के प्रति लालची नहीं होते, उनके लिए सफलता प्राप्त करना आसान होता है।

अगर आपमें बुरी आदतें हैं, तो यह आपकी सफलता की राह में बाधा बन सकती हैं। इन आदतों से बचना, या यूं कहें कि इन्हें छोड़ देना आपकी सफलता की राह को आसान बनाता है।

महान व्यक्ति का यह स्वभाव सिर्फ अपनी खुशियों को छोड़ने से नहीं आता, बल्कि दूसरों के हित के लिए किए गए त्याग से आता है।

दरअसल, जो व्यक्ति दूसरों के हित के लिए अपनी खुशियों को छोड़ सकता है, वह साधारण मनुष्य से ऊपर उठकर महापुरुष बन जाता है। ऐसे महापुरुष समाज, देश और दुनिया के कल्याण का माध्यम बनते हैं।

जीवन में जितनी कम जरूरतें होंगी, उतनी ही ज्यादा खुशियां होंगी। जरूरतों को छोड़ देने से आपका कल बेहतर बनता है।

Share this story

Tags