दातों को साफ करने वाले टूथपेस्ट में भी छुपा है खूबसूरती का राज
जयपुर। आपको पता तो है ही कि आज के समय में हर लड़की के साथ-साथ हर लड़का और युवा वर्ग भी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है, और उसके लिये बहुत से प्रयास भी करता है। लेकिन आज के समय के कुछ वातारण और कुछ खानपान की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासों के कारण खूबसूरती कम हो जाती है।
इसके लिए हम लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये कैमिकल युक्त प्रोडक्ट इनको हटाने की वजह चेहरे को और भी नुकसान पहुँचाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इन्हें दूर कर सकते है, ये तरीके ज्यादा समय ले सकते हैं। ऐसे में एकतरीका ऐसा है जो इनको हटाने में पूर्ण रूप से अपना योगदान देता है। वह तरीका है टूथपेस्ट, जो कि आपके कील-मुंहासो को जड़ से ही खत्म कर देता है।
आपको बता दें कि टूथपेस्ट सिर्फ दांतों को चमकाने के लिए नहीं बल्कि इससे आपके मुंहासों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। बता देम कि रात को सोने से पहले टूथपेस्ट को मुंहासों पर लगा लें इससे मुहांसे जड़ से खत्म हो जायेगे। यहां जानिये इसको इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।
मुंहासो को दूर करने के लिए टूथपेस्ट में नीम्बू का रस डाल लें और फिर इसे मुंहासो पर लगा। 10 मिनट रखने के बाद इसे हटा दें। इससे भी मुंहासो को दूर किया जा सकता है।
आपको बता दें कि यह पिंपल्स को हटाने में एक जड़ी-बूटी की तरह काम करता है। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर रूई से मुंह पर लगाएं। उसके बाद चेहरा धो दें। त्वचा में निखार आ जाएगा। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद पिंपल पर संतरे के छिलके मलें। छिलके में पाए जाने वाला विटामिन सी पिंपल दबाने में कारागार साबित होता है।