अगर बालों को मजबूत और घना बनाना हैं तो दालचीनी का हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, लंबे घने बाल हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लड़कियां अक्सर अपने बालों को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली और खान-पान का असर भी बालों की ग्रोथ पर पड़ता है।झड़ते बालों से परेशान होकर लोग अक्सर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स भी लगाते हैं। हालांकि, कई बार इसके बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। बालों की ग्रोथ के लिए दालचीनी काफी असरदार मानी जाती है। दरअसल, दालचीनी में प्रोसायनिडिन नामक यौगिक पाया जाता है।
दालचीनी हेयर मास्क बालों को मजबूत और घना बनाएगा
बालों को घना और लंबा बनाने के लिए दालचीनी का हेयर मास्क घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। पैक बनाने के लिए दो चम्मच बारीक दालचीनी पाउडर, दो चम्मच जैतून का तेल और दो चम्मच शहद लें। आप चाहें तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं.
इस तरह बनाएं दालचीनी हेयर मास्क
एक कटोरे में दालचीनी पाउडर, शहद, जैतून का तेल और अंडे को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे मास्क की तरह तैयार कर लें। मास्क लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें। इसके बाद सिर की त्वचा से सिरे तक दालचीनी का मास्क लगाएं। इस मास्क को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें और अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। दालचीनी मास्क हटाने के बाद अपने बालों के अनुसार कोई अच्छा कंडीशनर लगाएं। आप इस पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।