Samachar Nama
×

अगर चाहते हैं बालों को मजबूत और घना बनाना तो लगायें दालचीनी का हेयर मास्क, जाने लगाने का तरीका

अगर चाहते हैं बालों को मजबूत और घना बनाना तो लगायें दालचीनी का हेयर मास्क, जाने लगाने का तरीका

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,लंबे और घने बाल हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लड़कियां अक्सर अपने बालों को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली और खान-पान का असर भी बालों की ग्रोथ पर पड़ता है। अक्सर मौसम बदलने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के साथ-साथ बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे भी काफी कारगर माने जाते हैं।बालों के झड़ने से परेशान लोग अक्सर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स भी लगाते हैं। हालाँकि, अक्सर इसके बाद भी वांछित परिणाम नहीं मिल पाता है। बालों की ग्रोथ के लिए दालचीनी काफी असरदार मानी जाती है। दरअसल, दालचीनी में प्रोसायनिडिन नामक यौगिक पाया जाता है। कुछ शोधों में यह माना गया है कि यह यौगिक बालों के विकास को बढ़ाता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि दालचीनी का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकने और बालों को घना करने के लिए कैसे किया जा सकता है।

दालचीनी हेयर मास्क बालों को मजबूत और घना बनाता है।
अपने बालों को घना और लंबा बनाने के लिए दालचीनी का हेयर मास्क घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। पैक बनाने के लिए दो चम्मच बारीक पिसी हुई दालचीनी, दो चम्मच जैतून का तेल और दो चम्मच शहद लें। आप चाहें तो एक अंडा भी डाल सकते हैं.

इस तरह बनाएं दालचीनी हेयर मास्क
एक कटोरे में दालचीनी पाउडर, शहद, जैतून का तेल और अंडे को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे मास्क की तरह तैयार कर लें। मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. इसके बाद दालचीनी मास्क को स्कैल्प से सिरे तक लगाएं। इस मास्क को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें और अपने बालों को गर्म पानी से धो लें। दालचीनी मास्क हटाने के बाद अपने बालों के अनुसार कोई अच्छा कंडीशनर लगाएं। आप इस पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Share this story

Tags