Samachar Nama
×

अगर आप भी अपने बालों को चाहते हैं मजबूत बनाना तो अप्लाई करें ये 4 चीजें,हेयरफॉल भी रुकेगा 

अगर आप भी अपने बालों को चाहते हैं मजबूत बनाना तो अप्लाई करें ये 4 चीजें,हेयरफॉल भी रुकेगा 

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,  बालों का झड़ना कई लोगों की समस्या है। महिला हो या पुरुष, हर कोई अपने बालों के कमजोर होने और झड़ने से परेशान रहता है। बालों की मजबूती के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है। खासकर अगर बालों की जड़ों को पोषण दिया जाए तो बाल जल्दी मजबूत होने लगते हैं। बालों की मजबूती के लिए बालों पर लंबे समय तक हेयर ऑयल लगाने की जगह ये 4 चीजें लगाएं। कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना कंट्रोल हो जाएगा।

बालों की मसाज

रातभर बालों पर तेल लगाने की जगह शैंपू करने से एक से दो घंटे पहले ही तेल लगाएं। साथ ही उंगलियों की मदद से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तेल आसानी से सोख लिया जाता है। जिससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है और बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

एलोवेरा जेल
बालों की जड़ों पर एलोवेरा जेल की मसाज भी फायदेमंद होती है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने के साथ ही हाइड्रेट भी करता है। यह बालों को कंडीशन भी करता है। जिससे बाल रूखे और बेजान नहीं होते और कम टूटते हैं।

अंडे का मास्क
अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो पार्लर से प्रोटीन केराटिन करवाने की बजाय अंडे का मास्क लगाएं। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण जब आप बालों की जड़ों पर अंडा लगाते हैं तो जरूरी पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाते हैं।

ग्रीन टी से बाल धोएं
अगर आप बालों के कमजोर और रूखे होकर टूटने से परेशान हैं तो ग्रीन टी से बाल धोएं। यह बालों के रोम छिद्रों को खोलने का काम करती है। जिससे बाल मजबूत बनते हैं। ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैटेचिन बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही बाल मजबूत और रेशमी बनते हैं।

Share this story

Tags