बाजार का केमिकल भूल जाइए: रक्षाबंधन पर घर में बनी प्राकृतिक मेहंदी से लाएं हाथों में डार्क और गजब का निखार
देश में जल्द ही भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने का भी खास चलन है। हाथों पर लगी मेहंदी न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि त्योहार की खुशी को भी दोगुना कर देती है।
मार्केट में मिलने वाली मेहंदी की कीमत और उसकी क्वालिटी को लेकर कई बार लोगों के मन में सवाल रहते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से मेहंदी का पेस्ट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
घर पर ऐसे तैयार करें मेहंदी का पेस्ट
- सबसे पहले एक साफ बर्तन लें।
- इसमें 3 चम्मच चीनी और 3 चम्मच चायपत्ती डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
- इसके बाद करीब आधा गिलास पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह उबालें।
- जब पानी में सभी चीजों का अर्क अच्छी तरह मिल जाए, तो इसमें 1 चम्मच हल्दी डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे हाथों पर मेहंदी की तरह लगा सकते हैं।
क्या लंबे समय तक टिकी रहेगी मेहंदी?
घर पर तैयार किया गया यह मिश्रण हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि, मेहंदी कितने समय तक हाथों पर टिकी रहेगी, यह कई चीजों पर निर्भर करता है। इसमें त्वचा, लगाने का तरीका, इस्तेमाल की गई सामग्री और मेहंदी लगाने के बाद हाथों की देखभाल शामिल है।
लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी घरेलू नुस्खे को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर लगाने के बाद जलन, खुजली या लालिमा जैसी समस्या हो तो इसका इस्तेमाल न करें।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए किसी तरह के केमिकल या डाई का इस्तेमाल करने से भी बचें। खासतौर पर ऐसी मेहंदी से सावधान रहें जिसमें त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल मिलाए गए हों।

