Samachar Nama
×

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय ये टिप्स करें फॉलो ,मिलेगा स्मूद लुक

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क ,लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। ऑफिस हो या पार्टी लड़कियां कहीं भी जाने से पहले लिपस्टिक लगाना नहीं भूलतीं। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसके इस्तेमाल से हर लड़की के लुक में चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक कई प्रकार की होती हैं, इन्हें लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती हैं।

लिपस्टिक का शेड चुनना आसान है, लेकिन कई लड़कियों को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है। जिसके कारण कई बार लिपस्टिक खराब लगती है। इसी के चलते आज की इस खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे. अगर आप इन बातों का पालन करेंगे तो आपके होंठ न तो रूखे दिखेंगे और न ही चमकदार। तो चलिए बिना देर किए हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं। जब भी लिपस्टिक लगाना शुरू करें तो हमेशा होठों के बीच से लगाएं। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और आपके होठों को अच्छा आकार नहीं देती है।

कई मैट लिपस्टिक बहुत शुष्क होती हैं। इसका एक कोट लगाने से होंठ सूखे लगते हैं। इस वजह से हमेशा लिपस्टिक के दो कोट लगाएं। पहला कोट लगाने के बाद उसके ऊपर टिशू रखें और हल्के से दबाएं। अब होठों पर दूसरी बार लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्सपायर्ड लिपस्टिक आपके होठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक से रिएक्शन भी देखा गया है.

Share this story

Tags