Samachar Nama
×

अलख पांडे के विचार जो बदल देंगी आपका जीवन, सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए बस अपनाएं ये बातें

अलख पांडे के विचार जो बदल देंगी आपका जीवन, सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए बस अपनाएं ये बातें

अलख पांडे एक लोकप्रिय भारतीय शिक्षक, उद्यमी और Physics Wallah (PW) के संस्थापक हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं—विशेष रूप से JEE और NEET—की तैयारी को किफायती और सुलभ बनाने के लिए जाने जाते हैं। अलख पांडे ने अपने करियर की शुरुआत प्रयागराज के एक छोटे से कोचिंग सेंटर से की थी। 2016 में, उन्होंने अपना YouTube चैनल शुरू किया, जहाँ वे Physics और Chemistry को बेहद सरल और दिलचस्प तरीके से पढ़ाते थे। उनकी इसी अनोखी शिक्षण शैली ने उन्हें छात्रों के बीच "Physics Wallah" के रूप में प्रसिद्धि दिलाई। आज, Physics Wallah केवल एक YouTube चैनल ही नहीं है, बल्कि भारत की अग्रणी EdTech कंपनियों में से एक है। 2022 में, यह भारत की 101वीं 'Unicorn' कंपनी बन गई। अपनी शिक्षण पद्धति के अलावा, अलख पांडे छात्रों में प्रेरणा जगाने की अपनी क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम यहाँ उनके प्रेरक और अनमोल विचारों का एक संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

Physics Wallah अलख पांडे: प्रेरक और प्रेरणादायक विचार

1. जिंदगी हमेशा दूसरा मौका जरूर देती है। समझदार इंसान उस मौके को कभी नहीं गंवाता।
2. तुम कर लोगे..बस खुद पर भरोसा रखना।
3. जिस दिन आप अपने मन की नेदेचिविटी को पॉजिटिविटी में बदल देंगे, उस दिन से ही पॉजिटिव रिजल्ट आने लगेंगे।
4. दोस्त अच्छे बनाओ पर उम्मीद किसी से ना रखो। खुद को इस काबिल बनाएं कि जीवन का आनंद ले पाएं। काबिल बनने के लिए जी जीन से मेहनत करें।
5. किसी देश के लोग ही उसे महान बनाते हैं।
6. जियो तो ऐसे जियो कि सबकुछ तुम्हारा है। मरो तो ऐसे मरो कि कुछ भी तुम्हारा नहीं है। खाली हाथ आए थे..खाली हाथ जाना है।
7. सबको साथ मिलकर अपने लक्ष्य पर काम करना चाहिए।
8. लोगों का काम ही है बोलना। आपका काम है मेहनत करते जाना।
9.अगर आप सफल नहीं हुए तो आपके सबसे करीबी दोस्त भी दूरी बना लेते हैं।
10. वक्त सबको मिलता है अपनी जिंदगी बनाने के लिए। ये आप पर निर्भर करता है कि आप उस वक्त का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

Share this story

Tags