Samachar Nama
×

दिल्ली मेट्रो छोड़िए, जापान के मेट्रो में हुआ ‘छाता युद्ध’, VIDEO देख दंग रह गए लोग

दिल्ली मेट्रो छोड़िए, जापान के मेट्रो में हुआ ‘छाता युद्ध’, VIDEO देख दंग रह गए लोग

दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी इनमें गाना-बजाना या डांस होता दिखता है, तो कभी सीटों के लिए लड़ाई-झगड़ा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो अकेली ऐसी मेट्रो नहीं है जहां हिंसा आम बात है, विदेशों की मेट्रो में भी ऐसी घटनाएं होती हैं? जापान की एक मेट्रो का चौंकाने वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असल में, वीडियो में दो महिला पैसेंजर के बीच कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से लोग इसे छाता युद्ध कह रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिला पैसेंजर मेट्रो के अंदर लड़ रही हैं। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि वे अपने छाते को हथियार बना लेती हैं, और फिर जो होता है वह हैरान करने वाला है। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से ऐसे लड़ती हैं जैसे कोई मार्शल आर्ट मैच खेल रही हों। कई पैसेंजर इस घटना को फिल्मा रहे थे, जबकि कुछ डर के मारे पीछे हट गए। एक तीसरी महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों टस से मस नहीं हुईं। वे एक-दूसरे पर तब तक छाते फेंकती रहीं जब तक छाते टूट नहीं गए।


लड़ाई का मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर @ShivrajXind नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "बागपत में चाट वॉर तो सबने देखा है। अब जापान में छाता वॉर देखो! सिर्फ़ दिल्ली मेट्रो ही बदनाम नहीं है।"

30 सेकंड के इस वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और अलग-अलग रिएक्शन शेयर किए हैं। एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "दिल्ली मेट्रो के बाद अब जापान की मेट्रो में भी एक्शन शुरू हो गया है," जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "यह वॉर चाट वॉर से भी ज़्यादा खतरनाक है।" एक और यूज़र ने लिखा, "यह हालात हर देश में हैं," जबकि एक और ने कहा, "मेट्रो कहीं भी हो, वॉर तो होना ही है।"

Share this story

Tags