UPSSSC Recruitment 2026: 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, PET 2025 वाले ही कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई है।
सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 में हिस्सा लिया है और उनके पास वैध PET स्कोर है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
412 पदों का पूरा ब्योरा
UPSSSC की इस भर्ती में कुल 412 पद शामिल हैं। इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के सबसे ज्यादा 368 पद हैं, जबकि व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद रखे गए हैं।
• क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी: 368 पद
o स्पेशल सेलेक्शन: 142
o जनरल सेलेक्शन: 226
• व्यायाम प्रशिक्षक: 44 पद
o स्पेशल सेलेक्शन: 22
o जनरल सेलेक्शन: 22
Graduation वालों के लिए मौका
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
वहीं व्यायाम प्रशिक्षक पद के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ निर्धारित शारीरिक शिक्षा संबंधी योग्यता जरूरी है। इसमें D.P.Ed., B.P.Ed. या नोटिफिकेशन में निर्धारित अन्य संबंधित योग्यता शामिल हो सकती है।
इसके अलावा B.P.Ed./D.P.Ed., संगठनात्मक अनुभव, Territorial Army में कम से कम दो साल की सेवा और NCC 'B' सर्टिफिकेट जैसी योग्यताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार वरीयता दी जा सकती है।
21 से 40 साल तक की उम्र
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन के समय सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹25 प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित परीक्षा शुल्क बाद में लिया जाएगा।
16 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म
UPSSSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन में जरूरी सुधार और निर्धारित शुल्क से जुड़ी प्रक्रिया के लिए 13 नवंबर 2026 तक समय दिया गया है।
उम्मीदवार PET 2025 से संबंधित अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कंफर्मेशन पेज भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद चयन प्रक्रिया में:
1. मुख्य लिखित परीक्षा
2. निर्धारित शारीरिक मानक/माप
3. शारीरिक दक्षता परीक्षा
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
5. फाइनल मेरिट
जैसे चरण शामिल होंगे।
जिन उम्मीदवारों का PET स्कोर शून्य या निगेटिव है, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना भी जरूरी होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान मिलेगा।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी का पद पे लेवल-5 में है। इसमंक ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतनमान निर्धारित है।
वहीं व्यायाम प्रशिक्षक का पद पे लेवल-6 में आता है, जिसके तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 तक वेतनमान मिलेगा।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले UPSSSC की ओर से जारी पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, क्योंकि शैक्षणिक योग्यता, खेल/शारीरिक योग्यता, आरक्षण और अन्य शर्तें पद के अनुसार अलग हो सकती हैं।

