Samachar Nama
×

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की बड़ी भर्ती: 560 पदों के लिए 15 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की बड़ी भर्ती: 560 पदों के लिए 15 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।RRB की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का लिंक संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पात्रता जरूर जांच लें।

CBT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा चयन

पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) शामिल होंगे।

सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में नियुक्ति दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे लेवल 3 से पे लेवल 7 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क कितना होगा?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपए
  • SC/ST/पूर्व सैनिक/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC: 250 रुपए

शुल्क भुगतान के लिए उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विस्तृत नोटिफिकेशन का अभी इंतजार

RRB ने फिलहाल भर्ती से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी जारी की है। विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। इसमें पदवार वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, संबंधित पैरामेडिकल पदों की जानकारी, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन से जुड़े अन्य नियम विस्तार से बताए जाएंगे।

ऐसे में रेलवे की पैरामेडिकल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 15 सितंबर से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अपडेट्स पर नजर रखें, ताकि आवेदन की तारीख या पात्रता से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिस न हो।

Share this story

Tags