Samachar Nama
×

NTA भर्ती 2026: क्वेश्चन पेपर सेटिंग और ट्रांसलेशन रिव्यू के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत, ऐसे जमा करें EOI

NTA भर्ती 2026: क्वेश्चन पेपर सेटिंग और ट्रांसलेशन रिव्यू के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत, ऐसे जमा करें EOI

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए Subject Matter Experts और Translation Reviewers का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए एजेंसी ने अनुभवी शिक्षकों, प्रोफेसर्स, रिसर्चर्स और संबंधित विषय के विशेषज्ञों से Expression of Interest (EOI) मांगा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

NTA के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की गुणवत्ता, सटीकता और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। चयनित विशेषज्ञ परीक्षा के अलग-अलग चरणों में प्रश्न तैयार करने, उनकी समीक्षा और मॉडरेशन जैसे कार्यों में योगदान देंगे।

क्या होगा Subject Expert का काम?

चयनित Subject Matter Experts को निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न तैयार करने होंगे। इन सवालों के जरिए छात्रों की विषय संबंधी समझ के साथ-साथ उनके कॉन्सेप्ट को लागू करने की क्षमता को भी परखा जाएगा।

इसके अलावा विशेषज्ञों को तैयार किए गए प्रश्नों की समीक्षा करनी होगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्नों में किसी तरह की तथ्यात्मक या वैचारिक गलती न हो, भाषा स्पष्ट हो और प्रश्नों का कठिनाई स्तर भी उचित रहे।

प्रश्नपत्र की मॉडरेशन प्रक्रिया में भी विशेषज्ञों की भूमिका होगी। इसका उद्देश्य प्रश्नों में एकरूपता और संतुलन बनाए रखना है।

Translation Review का भी मिलेगा मौका

NTA ने परीक्षा से जुड़े कंटेंट के Translation और Transadaptation की समीक्षा के लिए भी विशेषज्ञों से आवेदन मांगे हैं। अलग-अलग भारतीय भाषाओं में तैयार किए जाने वाले परीक्षा कंटेंट की जांच इस प्रक्रिया का हिस्सा होगी।

Translation Review करने वाले विशेषज्ञों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भाषा सही होने के साथ-साथ अनुवाद में मूल प्रश्न का अर्थ और उसकी स्पष्टता भी बरकरार रहे।

एजेंसी ने भारतीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले लोगों से भी आवेदन मांगे हैं। AI की मदद से तैयार किए गए अनुवादों की जांच में भी Human Review की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

NTA की इस प्रक्रिया में कार्यरत या रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स, प्रोफेसर्स, स्कूल एजुकेटर्स और अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पर्याप्त विशेषज्ञता और उसकी पुष्टि करने वाली योग्यता या अनुभव होना जरूरी है।

9 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

Subject Matter Expert और Translation Reviewer के पैनल के लिए Expression of Interest जमा करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस पहल के जरिए NTA परीक्षा के प्रश्नों की गुणवत्ता, भाषा की स्पष्टता और मूल्यांकन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा।

Share this story

Tags