KVIC Vacancy 2026: बिना परीक्षा इंटरव्यू से मिलेगी जॉब? 30 पदों पर यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती पश्चिम, उत्तर और पूर्व जोन में अलग-अलग विभागों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
30 पदों पर होगी भर्ती
KVIC की इस भर्ती में कुल 30 पद शामिल हैं। इनमें पश्चिम जोन में 10, उत्तर जोन में 10 और पूर्व जोन में 10 पद हैं।पश्चिम जोन में अकाउंट्स, खादी, जनरल, ऑडिट, लीगल और एडमिन विभाग के पद हैं। उत्तर जोन में अकाउंट्स, लीगल और HR एवं एडमिन के पद शामिल हैं। वहीं, पूर्व जोन में खादी, ग्रामोद्योग और ऑडिट विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी।
30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। योग्य उम्मीदवार KVIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। टेक्सटाइल से जुड़े पदों के लिए टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल केमिस्ट्री या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है।इसके अलावा उम्मीदवार को MS Word, MS Excel और PowerPoint की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल भी जरूरी है।
27 साल तक की उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन नवंबर 2026 में होने की संभावना है।₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर ₹25,000 से ₹30,000 प्रति माह तक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा ₹2,500 से ₹3,000 तक कन्वेंस अलाउंस और अन्य निर्धारित लाभ भी मिलेंगे।
एक साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट
KVIC में यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति शुरुआत में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी संस्थान के साथ काम करने का अच्छा मौका है।

