Samachar Nama
×

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में नौकरी का मौका, 22 पदों पर निकली भर्ती
 

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में नौकरी का मौका, 22 पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. इसरो के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार IPRC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. भर्ती में कुछ पद ऐसे भी हैं, जिनके लिए 10वीं पास और ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पात्र हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में कुल 22 वैकेंसी शामिल हैं. पदों का विवरण इस प्रकार है:
•    टेक्निकल असिस्टेंट: 5 पद
•    टेक्नीशियन बी: 13 पद
•    कुक ए: 1 पद
•    फायरमैन ए: 3 पद
टेक्निकल असिस्टेंट के पद ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से संबंधित हैं. वहीं टेक्नीशियन बी के तहत फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं.
10वीं और ITI वालों के लिए कौन से पद?
टेक्नीशियन बी पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI और NCVT से मान्य NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए.
कुक ए पद के लिए भी 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त होटल या कैंटीन में कुक के रूप में कम से कम 5 साल का अनुभव मांगा गया है.
फायरमैन ए पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवार को निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानकों को भी पूरा करना होगा.
वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना आवश्यक है.
1.42 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयन होने के बाद पद के अनुसार उम्मीदवारों को अलग-अलग पे लेवल पर वेतन दिया जाएगा. टेक्निकल असिस्टेंट के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये तक वेतन निर्धारित है.
टेक्नीशियन बी पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. कुक ए और फायरमैन ए के लिए पे लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन निर्धारित है.
कितनी है आवेदन फीस?
टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है. वहीं टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए पदों के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन बी पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा. कुक ए के लिए भी लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा.
फायरमैन ए पद के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल जांच से गुजरना होगा.
टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन बी की लिखित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत जवाब पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
कुक ए और फायरमैन ए की परीक्षा में 100-100 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट रहेगी. इन दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

IPRC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए IPRC की आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.

रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.
आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026
कुल पद: 22
 

Share this story

Tags