Samachar Nama
×

डीआरडीओ में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! B.Tech और Diploma वालों के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

डीआरडीओ में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! B.Tech और Diploma वालों के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। DRDO ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 50 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने हाल ही में इंजीनियरिंग में BTech या डिप्लोमा पूरा किया है और अपने करियर की शुरुआत किसी प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्थान में ट्रेनिंग के साथ करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।

किन ब्रांच में हैं अप्रेंटिस की सीटें?

DRDO की इस भर्ती में अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और केमिकल इंजीनियरिंग में पद हैं।

वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, सिनेमेटोग्राफी और ऑटोमोबाइल जैसी ब्रांच शामिल हैं।

वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है:

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BTech) इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 4 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BTech) मैकेनिकल – 4 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BTech) कंप्यूटर साइंस – 5 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BTech) केमिकल – 2 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस सिविल – 10 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस कंप्यूटर साइंस – 5 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 5 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस मैकेनिकल – 8 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस केमिकल – 1 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस इलेक्ट्रिकल – 2 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस सिनेमेटोग्राफी – 2 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस ऑटोमोबाइल – 2 पद

इस तरह कुल 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा किसी अन्य अलाउंस का प्रावधान नहीं बताया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ब्रांच में BTech की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा होना जरूरी है।

इसके अलावा इस भर्ती में केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी संबंधित योग्यता पूरी की है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग उनके प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए PXE, चांदीपुर बुलाया जाएगा। यहां रिटन टेस्ट और/या इंटरव्यू के जरिए आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग से संबंधित जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।

कैसे करना है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं बल्कि निर्धारित आवेदन फॉर्म के जरिए की जानी है। आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिया गया है। उम्मीदवारों को फॉर्म में अपना नाम, अप्रेंटिस कैटेगरी, ब्रांच, NATS एनरोलमेंट नंबर, आधार नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, जेंडर, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, वर्तमान और स्थायी पता समेत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को अपने हस्ताक्षर करने होंगे और जरूरी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की कॉपी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद पूरा आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता:
The Director, Proof and Experimental Establishment (PXE), Defence Research & Development Organisation, PO-Chandipur, District-Balasore, Odisha – 756025

लिफाफे के ऊपर “Application for Apprentices” के साथ संबंधित ब्रांच/डिसिप्लीन का नाम भी लिखना होगा।

12 अक्टूबर तक भेजना होगा फॉर्म

DRDO की इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन फॉर्म समय रहते भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेज दें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लेना चाहिए।

Share this story

Tags