Samachar Nama
×

Delhi Metro Vacancy 2026: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

Delhi Metro Vacancy 2026: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद उसमें मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।

इसके बाद आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेजना होगा:

Additional General Manager (HR)/Project,
Delhi Metro Rail Corporation Limited,
Metro Bhawan, Fire Brigade Lane,
Barakhamba Road, New Delhi

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके career@dmrc.org पर ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारतीय रेलवे के P.Way Department में कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत हो सकते हैं या रेलवे से सेवानिवृत्त हो चुके हों।

इसके अलावा उम्मीदवार का Vigilance Angle और D&AR से फ्री होना जरूरी है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। इस तारीख को उम्मीदवार की उम्र 55 वर्ष से कम और 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • Senior Section Engineer: ₹72,600 प्रति माह
  • Section Engineer (SE): ₹65,800 प्रति माह
  • Junior Engineer (JE): ₹56,300 प्रति माह

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें और उसमें दिए गए सभी पात्रता मानदंड, दस्तावेज और आवेदन संबंधी निर्देशों की जांच कर लें।

Share this story

Tags