Samachar Nama
×

10th Pass Govt Job: बॉम्बे हाईकोर्ट में कुक बनने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

10th Pass Govt Job: बॉम्बे हाईकोर्ट में कुक बनने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने कुक यानी रसोइया के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता केवल चौथी कक्षा पास रखी गई है। ऐसे में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म भरकर उसे स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा।

18 पदों पर होगी भर्ती

मुंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक कुक के कुल 18 पद हैं। इनमें एक पद दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आरक्षित है।

उम्मीदवार का कम से कम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं, 12वीं या इससे ज्यादा पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार के पास चौथी कक्षा की मार्कशीट उपलब्ध नहीं है, तो आवेदन में चौथी कक्षा के लिए 50 प्रतिशत अंक का अनुमानित स्कोर दर्ज करने का प्रावधान दिया गया है।

उम्मीदवार को हिंदी और मराठी भाषा का पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बनाने में सक्षम होना जरूरी है।

₹52,400 तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल S-3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद पर वेतन ₹16,600 से ₹52,400 प्रति माह तक रहेगा। इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। कोर्ट या सरकारी कर्मचारी भी निर्धारित नियम और शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

50 अंकों से होगा चयन

कुक पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कुल 50 अंकों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा महत्व कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट का होगा।

  • कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट: 30 अंक
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट: 10 अंक
  • ओरल इंटरव्यू: 10 अंक

कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट में उम्मीदवार को कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी होगा। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चयन तीनों चरणों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

ऐसे करना होगा आवेदन

उम्मीदवारों को मुंबई हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर फोटो लगानी होगी और जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी संलग्न करनी होगी।

आवेदन वाले लिफाफे पर “Application for Post of Swayampaki” लिखना होगा। इसके बाद पूरा आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा।

आवेदन निर्धारित पते पर 10 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Share this story

Tags