Samachar Nama
×

IPL 2021, MI vs DC टॉस के बाद दिल्ली -मुंबई की प्लेइंग XI आई सामने, देखें दोनों टीमें

IPL 2021, MI vs DC-1-1

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।।  आईपीएल 2021 के   46 वें मैच  के तहत  मुंबई  इंडियंस और   दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही  है। दोनों  टीमें शारजाह  के मैदान पर  एक-दूसरे का आमना -सामना कर रही हैं। मुकाबले के तहत  दिल्ली कैपिटल्स  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला  लिया है। आज  यहां  मुंबई   इंडियंस  की निगाहें जीत पर रहने वाली हैं क्योंकि उसे प्लेऑफ की  उम्मीद जिंदा रखने के लिए जीत अपने नाम करनी होगी।
, MI VS PBKS

दिल्ली कैपिटल्स    प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और ऐसे में उसके पास ज्यादा दवाब नहीं रहने वाला है।वैसे  दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात  की जाए    दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है।   दोनों टीमों के बीच  अब तक हुए मैचों में से मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां  16  मैचों के तहत जीत दर्ज की है,वहीं दिल्ली कैपिटल्स को  12 मैचों  में जीत मिली।
, MI VS PBKS

पिछले सीजन  दोनों टीमों के बीच     चार  ही मैच खेले गए थे । इन चारों मैचों के तहत ही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। हालांकि इस सीजन के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को मात दे चुकी है। मौजूदा खिलाड़ियों में  दिल्ली की ओर से   ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा 306 रन बनाए हैं।
mi--1122

वहीं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ  677 रन बनाए हैं। दिल्ली की ओर से मुंबई के खिलाफ अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं। वहीं मुंबई  की ओर से दिल्ली के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं।

IPL 2021 DC vs RR --77.jpg

टीमें:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

Share this story