सीढ़ियां चढ़ते समय दिल तेज धड़कता है हार्ट 'प्रॉब्लम या एंजाइटी'... जाने इसके पीछे छिपे कारण और किस बिमारी का संकेत
कुछ लोगों को कुछ सीढ़ियाँ चढ़ने या चलने के बाद सांस लेने में तकलीफ़ होती है। लोग अक्सर इसे सांस की बीमारी समझ लेते हैं। कुछ जागरूक लोग इसे दिल की समस्या मान लेते हैं और इलाज करवाते हैं। लेकिन क्या दिल की धड़कन का बढ़ना हमेशा एक शारीरिक समस्या होती है, या यह मेंटल हेल्थ से भी जुड़ी होती है? क्या यह एंग्जायटी से भी जुड़ी है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं।
दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि अगर सीढ़ियाँ चढ़ते समय आपका दिल बहुत तेज़ी से धड़कने लगे और आपको सांस लेने में तकलीफ़ हो, तो यह दिल की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब दिल की बीमारी की वजह से दिल में ब्लॉकेज होता है, तो दिल को काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ़ होती है। जिस किसी को भी दिल की धड़कन तेज़ हो, उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
दिल की धड़कन तेज़ होना एंग्जायटी का संकेत कब होता है?
डॉ. जैन कहते हैं कि अगर आपकी दिल की धड़कन सिर्फ़ सीढ़ियाँ चढ़ने या चलने पर बढ़ती है, तो यह एंग्जायटी हो सकती है। हालाँकि, इसके साथ और भी लक्षण जुड़े हो सकते हैं। जैसे, अगर आपको बाहर जाने से पहले घबराहट होती है, ऑफिस मीटिंग में जाने से पहले आपकी हार्ट रेट बढ़ जाती है, या आप हमेशा किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं, तो ये सभी संकेत हैं कि आपकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। ऐसे में आपको साइकेट्रिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
एनीमिया या थायरॉइड की समस्या भी एक कारण हो सकती है
डॉ. अजीत कहते हैं कि कुछ मामलों में, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से हार्ट रेट तेज़ हो सकता है। इसके अलावा, थायरॉइड की समस्या से भी हार्ट रेट बढ़ सकता है, जो महिलाओं में ज़्यादा आम है।
बचाव के लिए क्या करें:
रोज़ कम से कम 30 मिनट टहलें।
हेल्दी डाइट लें।
स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं।

