Samachar Nama
×

आखिर क्या वला है Viral Hepatitis? भारतीयों के लिए बन रही नई मुसीबत,जानें इसके लक्षण और इससे बचने का तरीका 

आखिर क्या वला है Viral Hepatitis? भारतीयों के लिए बन रही नई मुसीबत,जानें इसके लक्षण और इससे बचने का तरीका 

हेल्थ न्यूज़ डेस्क,वायरल हेपेटाइटिस बी भारत के लिए एक समस्या बनी हुई है। 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' के अनुसार, 2.9 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी और 0.55 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं। भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है, जहां हेपेटाइटिस के मामले सबसे ज्यादा हैं।

भारत में सामने आ रहे हैं कई मामले

वर्ष 2022 में हेपेटाइटिस बी के 50 हजार मामले सामने आए। वहीं, हेपेटाइटिस सी के अब तक 1.4 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी के कारण 1.23 लाख लोगों की जान चली गई। जैसे यह बीमारी मां के जरिए बच्चों में आती है। यह बीमारी ब्लड ट्रांसफ्यूजन या इंजेक्शन शेयर करने से भी फैलती है।

हेपेटाइटिस बी और सी में क्या अंतर है?

हेपेटाइटिस बी होने पर उल्टी और पीलिया के लक्षण दिखते हैं। इसमें संक्रमण तेजी से फैलता है। साथ ही, लीवर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, हेपेटाइटिस सी से पीलिया और थकान दोनों होती है। इसमें संक्रमित लोग लक्षणहीन होते हैं, जिसके कारण शुरुआत में इसका पता नहीं चल पाता।

दुनिया भर में लाखों लोग इससे पीड़ित हैं।

हेपेटाइटिस से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत होती है। यह टीबी से होने वाली मौतों के बराबर है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में अनुमानित 304 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित हैं। इस समस्या को सही समय पर रोकने के लिए अहम कदम उठाना जरूरी है।

अगर भारत का मामला देखें तो यहां हेपेटाइटिस बी के केवल 2.4 प्रतिशत और हेपेटाइटिस सी के 28 प्रतिशत मामलों का ही निदान हो पाता है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि उपचार कवरेज बहुत कम है। बहुत कम लोग हेपेटाइटिस बी का इलाज कराते हैं।

Share this story

Tags