Samachar Nama
×

डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आई बैग्स की छुट्टी कर देंगी ये Eye Cream

डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आई बैग्स की छुट्टी कर देंगी ये Eye Cream

आंखे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। इससे चेहरे की सुंदरता और भी निखर कर आती है। मगर कई बार नींद पूरी ना होने से थकान, कमजोरी महसूस होती है। इसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने के साथ आप अंडर आई पैक इस्तेमाल कर सकती है। इससे आंखों संबंधी इस समस्याओं के राहत मिलने के साथ फ्रेश फील होने में मदद मिलेगी। तो आईये आज हम आपको इस आर्टिकल में 2 होमेमड आई क्रीम बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं...

पोटैटो आई क्रीम बनाने व लगाने का तरीका 

इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच आलू का रस, 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई कैप्सूल चाहिए होंगे। 

विधि व इस्तेमाल करने का तरीका 
इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजों मिलाएं फिर तैयार मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। फिर इसे सोने से पहले चेहरे को धोकर सुखा लें और फिर इस क्रीम से आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह इसे ताजे या ठंडे पानी से धो लें। बाकी की जैल को फ्रिज में स्टोर करें, आप इसे 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकती है। 

ग्रीन टी आई क्रीम बनाने व लगाने का तरीका 

इसके लिए आपको  2 बड़े चम्मच शिया बटर, 1/4 छोटा चम्मच मोम, 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल और एक ग्रीन टी बैग की जरूरत होगी। 

विधि व इस्तेमाल करने का तरीका 
सबसे पहले डबल बॉयलर की मदद से ग्रीन टी को छोड़कर बाकी की सामग्री को पिघलाएं, फिर मिश्रण के पिघलने पर इसमें ग्रीन टी बैग फाड़कर पत्तियां डालें और धीमी आंच पर रंग बदलने तक पकाएं। फिर इसे छानकर एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। इसके क्रीम बनने पर रात को सोने से पहले अंडर आई पर हल्के हाथों से लगाकर सो जाएं। और बाकी की क्रीम को दोबारा फ्रिज में स्टोर कर लें। 

Share this story