Samachar Nama
×

क्या सही में प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए? आप भी जानिए इसके पीछे की सच्चाई

;

हेल्थ न्यूज़ डेस्क, मां बनने के सुखद अहसास को कोई मां नहीं भूल सकती। गर्भावस्था के नौ महीने किसी भी महिला के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान कई ऐसी चीजों का सेवन करने की मनाही होती है जिससे प्रेग्नेंसी पर बुरा असर पड़ता है। पपीता भी एक ऐसा ही फल है जिसके बारे में कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। क्या यह सच है? क्या गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से गर्भपात हो सकता है?

पपीते में ऐसा क्या है जो गर्भावस्था के दौरान नुकसान पहुंचाता है
दरअसल कच्चे पपीते में पाया जाने वाला लेटेक्स गर्भावस्था के दौरान हानिकारक साबित होता है। इसका सेवन करने से गर्भाशय के सिकुड़ने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा हो सकता है। सिकुड़ा हुआ गर्भाशय भ्रूण का विकास नहीं होने देता, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

पपीता खाना गर्भावस्था में कैसे फायदेमंद है?
डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला को कच्चा पपीता खाने की बजाय पूरा पका पपीता खाना चाहिए। पूरी तरह से पके पपीते में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है साथ ही इसमें मां के लिए फाइबर भी होता है और बच्चे के विकास के लिए फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि पके पपीते के साथ-साथ इसका सेवन भी बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Share this story

Tags