Samachar Nama
×

पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में अच्छे सामाजिक बदलाव के एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में अच्छे सामाजिक बदलाव के एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह अभियान नशे की लत के खिलाफ 100 सप्ताह के देशव्यापी जन भागीदारी कैंपेन की शुरुआत होगी। इस कैंपेन के तहत, देश भर में हर रविवार को जागरूकता बढ़ाने और नशा-मुक्त समाज बनाने में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेल आयोजनों, वॉकथॉन (पैदल चलने का सामुदायिक कार्यक्रम), ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता कैंपेन, नुक्कड़ नाटक, ग्रुप चर्चा, कला प्रतियोगिता, और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल का मकसद नशे की लत के खिलाफ एक सामूहिक आंदोलन बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, सिविल सोसाइटी ग्रुप, इंडस्ट्री बॉडी और आध्यात्मिक संगठनों को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाकर समुदाय की भागीदारी को और मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में देश भर के 10,000 से ज्यादा जगहों से युवा हिस्सा लेंगे। माय भारत वॉलंटियर्स, माय भारत नेशनल सर्विस स्कीम वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, एनजीओ, इंडस्ट्री एसोसिएशन के युवा विंग और 125 से ज्यादा साझीदार, धार्मिक संस्थाएं इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेंगी।

केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी है।

मांडविया ने शनिवार को साझा किए अपने पोस्ट में लिखा, "कल का दिन भारत की युवा शक्ति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (रविवार) 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस महा-अभियान में वह देशभर के 20 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को वर्चुअल माध्यम से अपना मार्गदर्शन देंगे।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags