Samachar Nama
×

कोलकाता में जेबीजी मैराथन का आयोजन, पुलिस कमिश्नर बोले- बड़ी संख्या में मध्यम आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी

कोलकाता, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता में रविवार को जेबीजी कोलकाता मैराथन का आयोजन हुआ। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस इवेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोलकाता, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता में रविवार को जेबीजी कोलकाता मैराथन का आयोजन हुआ। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस इवेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जय बालाजी ग्रुप (जेबीजी) कोलकाता मैराथन के 11वें संस्करण का आयोजन कोलकाता के रेड रोड (मैदान) से शुरू होने वाले रूट पर किया गया। इस बार खास बात यह रही कि इसमें पहली बार 42.195 किमी की पूर्ण मैराथन शामिल की गई।

इस मैराथन को पूर्वी भारत की एकमात्र विश्व एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेबल पूर्ण मैराथन की मान्यता मिली है। यह एआईएमएस, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और फिट इंडिया मूवमेंट के मानकों के तहत आयोजित हुई।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने कहा, "मध्यम आयु वर्ग के लोग काफी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर चिंतित हैं। फुल मैराथन एक बहुत ही कठिन इवेंट है, जैसा कि हम सभी जानते हैं। इसलिए इसमें काफी अच्छी भागीदारी है, और कोलकाता में, जैसे एक टाटा इवेंट है - टाटा 25के - यह अब साथ आ गया है। यह शहर के लिए अच्छी बात है। जब ये इवेंट होते हैं, तो बहुत से लोग शामिल होते हैं, और स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में एक सामान्य संदेश जाता है, और लोग इस तरह के इवेंट के माध्यम से शहर से जुड़ते हैं।"

उन्होंने कहा कि दौड़ना और टहलना तो बहुत बेसिक हैं। अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से स्पोर्ट्स करते हैं। अगर आप 40 मिनट पैदल चलते हैं, तो फिट रहते हैं।

कमिश्नर अजय नंद के मुताबिक, ऐसे आयोजनों से सिर्फ दौड़ नहीं होती, बल्कि लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ती है। कोलकाता में 'टाटा 25के' के बाद अब जेबीजी कोलकाता मैराथन का जुड़ना शहर के लिए एक अच्छी खबर है। इससे बड़ी संख्या में लोग एक साथ आते हैं और शहर के साथ एक अलग पहचान बनती है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Share this story

Tags