Samachar Nama
×

लगातार बढ़ती गर्मी दिल के मरीजों के लिए खतरनाक,जाने इसके लक्षण और बचने का तरीका 

';;

हेल्थ न्यूज़ डेस्क,देश के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। यह तेज धूप और गर्मी दिल की समस्याओं का कारण बन सकती है। खासकर जिन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है, उनकी परेशानी बढ़ सकती है। जो लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं, उन्हें दोबारा हार्ट अटैक की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।डॉक्टरों के मुताबिक आमतौर पर गर्मी में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मी के असर से शरीर की नसों में खून का बहाव बढ़ जाता है। पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है और खून की मात्रा कम हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों में यह बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन और सोडियम की कमी हो जाती है। जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

दिल के मरीजों को इन बीमारियों का खतरा

फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम में कार्डियोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. (कर्नल) मनजिंदर संधू का कहना है कि गर्मी में दिल के मरीजों को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के दिनों में तापमान बढ़ने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। क्योंकि शरीर को तापमान को नियंत्रित करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह अतिरिक्त दबाव हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है और डिहाइड्रेशन समेत हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।

कैसे रखें हृदय स्वास्थ्य का ख्याल

डॉ. संधू ने बताया कि तापमान अधिक होने पर बाहर न निकलें। धूप में बाहर निकलने पर हल्के कपड़े पहनें और छाते का इस्तेमाल करें। गर्मी के मौसम में बहुत अधिक व्यायाम करने से बचें। अगर आप इनडोर व्यायाम कर रहे हैं तो अच्छे वेंटिलेशन का ध्यान रखें। शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके लिए हर कुछ घंटे में पानी पीते रहें।अगर आपको चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना जैसी समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इन बातों का पालन करके और अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर हृदय रोगी इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

खूब पानी पिएं।

इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें।

अपने आहार में फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन शामिल करें।

तरबूज और खीरा खाएं।

अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थ न खाएं।

Share this story

Tags