Samachar Nama
×

Heat Stroke से बचना है तो फौरन 2 मिनट के इस लीक्ड फुटेज में जाने 5 असरदार उपाय, वरना संकट में पड़ सकती है जान 

Heat Stroke से बचना है तो फौरन 2 मिनट के इस लीक्ड फुटेज में जाने 5 असरदार उपाय, वरना संकट में पड़ सकती है जान 

इन दिनों पूरे भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। दरअसल, जब गर्मी अपने चरम पर होती है तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान भी हो सकता है। इसमें चक्कर आना, तेज बुखार, पानी की कमी होना आम बात है। इससे आपके शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानें, ताकि समय रहते इलाज हो सके। इसके अलावा आपको कुछ सावधानियां बरतने की भी जरूरत है। इससे आप खुद को हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। हमारा आज का लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको हीट स्ट्रोक के लक्षण और कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-

हीट स्ट्रोक क्या है?
हीट स्ट्रोक एक मेडिकल कंडीशन है, जब आपके शरीर का तापमान अचानक 104 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत इलाज करवाने की जरूरत है, नहीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कई मामलों में तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
हीट स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण सिरदर्द है।
अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाना।
दिल की धड़कन तेज़ हो जाना।
शरीर में ऐंठन या अकड़न।
चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी आना।
शरीर में पानी की कमी।
जीभ का बार-बार सूखना।
तेज़ बुखार।
बोलने में दिक्कत।
बेहोशी, त्वचा का लाल होना।
सांस लेने में दिक्कत।
ये सभी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और जांच करवाएं। इससे आपको समय रहते इलाज मिल जाएगा।

हीट स्ट्रोक के क्या कारण हैं?
तेज़ बुखार।
शरीर में पानी की कमी।
गर्मियों में बहुत ज़्यादा शारीरिक गतिविधि करना।
गर्मियों में सही कपड़े न चुनना।
कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता।

खुद को कैसे बचाएं?
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप दिन भर में कम से कम 5 लीटर पानी पिएं। शराब का सेवन भूलकर भी न करें। इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। नारियल पानी, नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। मौसमी फल खाएं। टाइट और गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें। धूप में बाहर जाते समय सनस्क्रीन लगाएं और छाते का इस्तेमाल करें। बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं और न ही नहाएं।

Share this story

Tags