Samachar Nama
×

एचपीवी टीकाकरण में गुजरात देश में नंबर-1, 7.75 लाख किशोरियों को लगी वैक्सीन

गांधीनगर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने शनिवार को बताया कि राज्य में 14 साल की लगभग 7.75 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ टीका लगाया गया है। इस मामले में गुजरात देश के सभी राज्यों से आगे है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ इस अभियान की सफलता का श्रेय राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को दिया।

गांधीनगर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने शनिवार को बताया कि राज्य में 14 साल की लगभग 7.75 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ टीका लगाया गया है। इस मामले में गुजरात देश के सभी राज्यों से आगे है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ इस अभियान की सफलता का श्रेय राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को दिया।

प्रफुल पंशेरिया ने बताया कि राज्य ने मई में ही अपने टीकाकरण लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल कर लिया था और ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य बन गया था। उन्होंने कहा, "इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।"

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, भारत में अब तक एचपीवी वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें गुजरात सभी राज्यों में सबसे आगे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक एक्‍स हैंडल ने गुजरात के इस प्रदर्शन के लिए राज्य को बधाई दी। अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते 7 सितंबर को केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 2.72 लाख अतिरिक्त खुराकें मिलीं।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित 'सेवा पर्व' के तहत 17 से 26 सितंबर तक टीकाकरण अभियान को फिर से चलाया गया।

उन्होंने बताया, "केवल 17 सितंबर को ही गुजरात में 71,000 से अधिक लड़कियों को टीका लगाया गया, जबकि 10 दिनों के इस अभियान के दौरान 1.47 लाख से अधिक किशोरियों को वैक्सीन दी गई। इन प्रयासों की बदौलत, अब तक 14 साल की उम्र वर्ग की लगभग 7.75 लाख लड़कियों को टीका लगाया जा चुका है।"

मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एचपीवी टीकाकरण के जरिए लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं और फील्ड, जिला तथा राज्य स्तर पर काम करने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।

उन्होंने राज्य में टीकाकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की भी सराहना की। सूरत में एक अलग कार्यक्रम के दौरान, सरथाना जकातनाका स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 'तुलसी विवाह महोत्सव' में 10,000 से अधिक लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया।

भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी के विवाह समारोह में शामिल होने आए मेहमानों, भक्तों और बारात में शामिल लोगों को पंसहेरिया ने अंगदान का संकल्प दिलाया। इसमें शामिल लोगों ने जरूरतमंदों को नया जीवन देने में मदद करने के लिए अपने अंग दान करने का संकल्प लिया।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share this story

Tags