Samachar Nama
×

देश में 24 घंटे में आए कोविड-19 के 44,281 नए केस,कुल 80,13,783 हुए रिकवर

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,281 नए मामले मिलने से देश में इसके कुल मामले बढ़कर 86,36,011 हो गए हैं। वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
देश में 24 घंटे में आए कोविड-19 के 44,281 नए केस,कुल 80,13,783 हुए रिकवर

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,281 नए मामले मिलने से देश में इसके कुल मामले बढ़कर 86,36,011 हो गए हैं।
वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50,326 है। देश में अब तक कोरोना से 80,13,783 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है।

ठीक होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है।पिछले 24 घंटे में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50,326 है। देश में अब तक कोरोना से 80,13,783 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है।

अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो कुल संख्या 5 लाख के नीचे पहुंच गई है. बता दें कि 28 जुलाई के बाद पहली बार एक्टिव मामले 5 लाख से कम हैं। कुल एक्टिव मरीज 5.72% यानी 4,94,657 हैं।देश में कोरोना का रिकवरी रेट 92.79% पर चल रहा है,वहीं डेथ रेट 1.47% पर है।

दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां 7830 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सर्वाध‍िक हैं।इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 4,51,382 हो गया।इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में यहां 83 और मरीजों की जान इस वायरस के संक्रमण से चली गई जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 7143 हो गया. वहीं इस दौरान 6157 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर कुल 4,02,854 अब तक ठीक हो चुके हैं।

Share this story

Tags